भारत

'कोरोना योद्धा' का कारनामा: पॉजिटिव महिला से कहा- शारीरिक संबंध बनाओ, और इसके बाद जो हुआ...

jantaserishta.com
15 April 2021 8:31 AM IST
कोरोना योद्धा का कारनामा: पॉजिटिव महिला से कहा- शारीरिक संबंध बनाओ, और इसके बाद जो हुआ...
x
दिल को दहाल देने वाला मामला सामने आया है.

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई में दिल को दहाल देने वाला मामला सामने आया है। जहां, कोरोना वायरस का इलाज करा रही एक महिला से जबरन शारीरिक संबंध की डिमांड करने वाले एक मेडिकर कोऑर्डिनेटर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, कोरोना से संक्रमित एक महिला अंधेरी के एक होटल में क्वारंटाइन में थी।

एक अधिकारी ने कहा कि मामला सोमवार को सामने आया जब पीड़िता ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर मेडिकल कोऑर्डिनेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि कोरोना संक्रमित मिलने के बाद अंधेरी एमआईडीसी क्षेत्र में स्थित एक होटल में महिला को क्वारंटाइन कर दिया गया था।
शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड
पुलिस ने कहा है कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि मेडिकल कोऑर्डिनेटर ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की और उससे शारीरिक संबंध बनाने की भी डिमांड की थी। पीड़ित की शिकायत के आधार पर, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (एक महिला पर हमला या आपराधिक बल) के तहत मामला दर्ज किया गया है। डॉक्टर को 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना वायरस की मरीजों की संख्या को देखते हुए राज्य में मिनी लॉकडाउन भी लगा दिया गया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story