भारत

कोरोना वायरस की वापसी...4 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

jantaserishta.com
17 July 2026 12:04 PM IST
कोरोना वायरस की वापसी...4 लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
x
बड़ी खबर.
नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर नई जानकारी सामने आई है. राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त जी वीरपांडियन ने बताया कि 26 जून से 16 जुलाई के बीच राज्य में 12 लोग कोविड-19 से संक्रमित मिले, जिनमें से चार लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी मरीज पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे. इस बीच कडप्पा के आरआईएमएस अस्पताल में कोविड वार्ड भी बना दिया गया है.
स्वास्थ्य आयुक्त ने बताया कि जिन चार मरीजों की मौत हुई, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर, शुगर और किडनी जैसी गंभीर बीमारियां पहले से थीं. इनमें से तीन मरीज कडप्पा जिले के थे और एक मरीज काकीनाडा का रहने वाला था. उन्होंने कहा कि राज्य में समय-समय पर कोविड के मामले सामने आते रहे हैं.
आयुक्त के मुताबिक, साल 2026 में आंध्र प्रदेश का पहला कोविड मामला 26 जून को कडप्पा जिले में दर्ज हुआ था. इसके बाद 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच 11 और मामले सामने आए. दो लोग संक्रमित मरीजों के करीबी संपर्क में आने से बीमार पड़े.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story