कोरोना वायरस: इस गांव में एक भी पॉजिटिव केस नहीं, जानिए वजह

घाटशिला. झारखंड (Jharkhand) के पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल का एक ऐसा गांव है जहां पर अबतक कोई भी कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) नही हुआ है. ऐसा गांव के लोग इसलिये मानते हैं, क्योंकि वे ढेकी कुटा लाल चावल खाते हैं. ग्रामीणों का मानना है कि लाल चावल खाने से इम्युनिटी बढ़ती है और वे इसलिये स्वस्थ्य रहते हैं. घाटशिला अनुमंडल के डुमरिया प्रखंड का सुदूर और पहाड़ी गांव बाकुलचंदा में हर किसी घर में आपको चावल कुटने वाली पुराने जमाने की मशीन ढेकी मिल जायेगी. आज भी इस गांव के लोग ढेकी से चावल कुटने के बाद - लाल चावल खाते हैं. इन दिनो गर्मी में लाल चावल और उसके माड़ - माड़ भात खा कर स्वस्थ्य रहते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





