भारत

कोरोना वायरस ने पिता को लीला, इंजीनियरिंग कर रही बेटी बांटती है अखबार, पढ़े साहस पैदा करने वाली स्टोरी

jantaserishta.com
23 May 2021 5:16 PM IST
कोरोना वायरस ने पिता को लीला, इंजीनियरिंग कर रही बेटी बांटती है अखबार, पढ़े साहस पैदा करने वाली स्टोरी
x

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हर तरफ से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं. वहीं कुछ ऐसी खबरें भी हैं जो इंसान के अंदर आशा और साहस पैदा करती हैं. कर्नाटक के टुमकुर जिले में एक 18 साल की लड़की ऐसे ही साहस का परिचय दे रही है. दूसरी महामारी के दौरान ज्यादातर परिवार वालों ने अपने किसी न किसी चाहने वालों को खोया है. 18 साल की लवण्या ने भी अपने पिता को खोया है जो उसे अपना नाम कमाने के लिए उत्साहित करते थे. इसके बावजूद उसने बिना डरे अपना नया काम शुरू किया है.

लवण्या एक तरफ इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ उसने लोगों के घरों तक न्यूज पेपर पहुंचाने का भी काम शुरू किया है. टुमकुर जिले के लिए यह थोड़ा अटपटा हो सकता है कि एक लड़की पेपर बांटने का काम करती है. लेकिन लवण्या अपने स्वर्गीय पिता की परंपरा को जिंदा रखकर उन्हें गौरवान्वित महसूस करवाना चाहती है.
दरअसल लवण्या के पिता पिछले 35 सालों से सुबह सुबह उठकर लोगों के घरों तक न्यूज पेपर पहुंचाने का काम कर रहे थे. लवण्या अपने पिता को खोने के बाद उनकी कमी को पूरा करना चाहती है. यही वजह है कि वह रोज सुबह उठकर, एक खूबसूरत मुस्कुराहट के साथ लोगों तक अखबार पहुंचाती है.
लवण्या ने इस महामारी जैसे हालात में लोगों के घरों तक अखबार पहुंचाने का कठिन टास्क अपने सिर पर लिया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि लवण्या इस काम के साथ फर्स्ट ईयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रही है और IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) परीक्षा की भी तैयारी कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story