
x
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि देश में बीते 24 घंटों में 23 नए कोविड मामले दर्ज किए गए, जिससे कोरोना के मामले बढ़कर 4,49,96,676 हो गए। मंत्रालय ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि इसी अवधि में 28 लोग महामारी से ठीक भी हुए, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 4,44,63,280 हो गई।
जहां रिकवरी रेट 98.91 प्रतिशत है, वहीं सक्रिय केसलोड 1,470 है। मंत्रालय के अनुसार, 2020 की शुरुआत में महामारी फैलने के बाद से देश में कुल 5,31,926 कोविड मौतें दर्ज की गई हैं। इस बीच, अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 220.67 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी हैं। वैश्विक स्तर पर सार्स-सीओवी-2 वायरस के कुछ नए वेरिएंट का पता चलने की हालिया रिपोर्टों के मद्देनजर, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पी.के. मिश्रा ने वैश्विक और राष्ट्रीय कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





