भारत

कोरोना वैक्सीन: आप भी कर सकते है Co- Win ऐप पर रजिस्टर, जाने पूरा तरीका

jantaserishta.com
1 March 2021 10:49 AM IST
कोरोना वैक्सीन: आप भी कर सकते है Co- Win ऐप पर रजिस्टर, जाने पूरा तरीका
x

आज यानी की 1 मार्च 2021 से सीनियर सिटीजन और वो लोग जिन्हें मेडिकल परेशानी है वो कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं. ड्राइव की शुरुआत सुबह 9 बजे सो होगी. ऐसे में जो लोग इस कैटेगरी में आएंगे वो अपने आप को Co- Win ऐप पर रजिस्टर कर सकते हैं. लोग यहां अपना वैक्सीनेशन सेंटर्स भी चुन सकते हैं. सभी को 28 दिनों के गैप पर दो डोज दिए जाएंगे.

अगर आप भी ऐप पर रजिस्टर करना चाहते हैं तो आपको 'रजिस्ट्रेशन ऑफ द वैक्सीनेशन' पेज पर जाना होगा. इसके बाद आपको एक फोटो आईडी प्रूफ चुनना होगा. आईडी नंबर को डालने के बाद आपको अपना जेंडर, डेट ऑफ बर्थ एंटर करना होगा. इसके बाद आपके पास यस और नो के ऑप्शन मिलेंगे. अंत में आप बीच के रजिस्टर बटन पर क्लिक कर सकते हैं.
क्या है www.cowin.gov.in का सेल्फ रेजिस्ट्रेशन मॉड्यूल
1. वैक्सीनेशन सेशन के लिए रजिस्टर करें जहां आप और 3 मेंबर्स को रजिस्टर करवा सकते हैं.
2. अपने हिसाब से वैक्सीनेशन सेंटर चुनें.
3. इसके बाद वैक्सीनेशन तारीख चुनें जहां आपको स्लॉट दिया जाएगा.
4. वैक्सीनेशन तारीख को रिशिड्यूल भी कर सकते हैं.
अपने आप को कैसे रजिस्ट करें?
1. सबसे पहले आपको www.cowin.gov.in ऐप पर रजिस्टर करना होगा.
2. इसके बाद आपको वैलिड मोबाइल नंबर डालना होगा और गेट ओटीपी बटन पर क्लिक करना होगा.
3. ओटीपी आपके फोन नंबर पर आएगा.
4.ओटीपी डालकर वेरीफाई बटन पर क्लिक करना होगा.
वैक्सीनेशन को लेकर बता दें कि राज्य सरकार आपसे कोई पैसे नहीं लेगी तो वहीं प्राइवेट में इसकी कीमत 1 डोज के लिए 250 से 150 हो सकती है. प्राइवेट अस्पतालों को ये कीमत नेशनल हेल्थ अथॉरिटी की तरफ से दी गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story