भारत

स्वास्थ्य मंत्री पर होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, कल दी जाएगी डोज

jantaserishta.com
19 Nov 2020 6:18 PM IST
स्वास्थ्य मंत्री पर होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, कल दी जाएगी डोज
x
बड़ी खबर.

> हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें कल सुबह 11बजे सिविल अस्पताल, अंबाला कैंट में #Covaxin ट्रायल के लिए डोज़ दिया जाएगा।

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बुधवार को कहा था कि हरियाणा में कोरोना वैक्सीन के परीक्षण का तीसरा चरण 20 नवंबर को शुरु होगा. अब जब कल से परीक्षण का तीसरा चरण शुरू होगा तो ट्रायल के लिए वह खुद वालंटियर बनेंगे. इसकी इच्छा उन्होंने पहले ही जाहिर की थी.

अनिल विज ने ट्वीट किया,'' मुझे भारत बायोटेक उत्पाद कोरोनावायरस वैक्सीन की ट्रायल डोज कल सुबह 11 बजे सिविल अस्पताल अंबाला कैंट में दिलाई जाएगी. मैंने परीक्षण खुराक लेने के लिए स्वेच्छा से निर्णय किया है.

बता दें कि भारत बायोटेक कोवैक्सीन का विकास आईसीएमआर (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) के साथ भागीदारी में कर रही है. पिछले महीने वैक्सीननिर्माताओं ने कहा था कि वैक्सीन के पहला और दूसरे चरण का परीक्षण और विश्लेषण सफल रहा है और अब तीसरे चरण का परीक्षण शुरु किया जा रहा है.

इससे पहले विज ने ट्वीट कर कहा था,"हरियाणा में भारत बायोटेक निर्मित कोवैक्सीन के परीक्षण का तीसरा चरण 20 नवंबर को शुरु होगा. मैंने सबसे पहले खुदपर टीका लगवाने की इच्छा जाहिर की है."

भारत बायोटेक ने सोमवार को कहा था कि आईसीएमआर के साथ साझेदारी में आयोजित कोवैक्सीन का तीसरे चरण का परीक्षण भारत में 25 केंद्रों में 26,000 लोगों के साथ किया जा रहा है.

यह भारत में कोविड-19 वैक्सीन के लिए आयोजित किया गया सबसे बड़ा नैदानिक परीक्षण है. विज ने पहले ही कहा था कि जुलाई में रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में कोवैक्सीन का मानव परीक्षण शुरू हो गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story