भारत

सरकारी अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की चोरी, 320 डोज गायब, FIR दर्ज

jantaserishta.com
14 April 2021 2:20 PM IST
सरकारी अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की चोरी, 320 डोज गायब, FIR दर्ज
x
एक चौंकाने वाली खबर आई है...

जयपुर: राजस्थान के राजधानी जयपुर से एक चौंकाने वाली खबर आई है. राजस्थान में कोरोना वैक्सीन की कमी के बाद अब वैक्सीन की चोरी भी होने लगी है. जयपुर के एक सरकारी अस्पताल से को-वैक्सीन की 320 डोज चोरी हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज करा दिया है. स्वास्थ्य विभाग ये भी जांच करवाएगा कि कहीं वैक्सीन अवैध रूप से लगाने वाला रैकेट तो सक्रिय नहीं हो गया.

बताया जा रहा है क‍ि जयपुर कावंटियां अस्पताल से को- वैक्सीन की 320 डोज (32 शीशी) चोरी हुई है. पुल‍िस ने आईपीसी की धारा 380 में केस दर्ज कर ल‍िया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. 12 अप्रैल को- वैक्सीन की डोजेज सेंटर को मिली थी, 12 तारीख को ही शाम को स्‍टॉक चेक किया गया तो, 320 डोज कम मिली. 2 दिन अस्पताल कमेटी ने मामले की जांच की और उसके बाद अस्‍पताल प्रशासन ने बुधवार को थाने में एफआईआर दर्ज करवाई.
वहीं कोरोना की दूसरी लहर में प्रदेश में दिन-प्रतिदिन होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. मंगलवार को प्रदेश में रिकॉर्ड 28 कोरोना पीड़ितों की मौत हो गई. वहीं लगातार दूसरे दिन साढ़े पांच हजार से ज्यादा नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं. मंगलवार को 5528 नये मरीज म‍िले थे. इनमें 989 नए केस तो अकेले राजधानी जयपुर में मिले.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story