कोरोना टीकाकरण: कीचड़ के रास्ते से चलकर पैदल गांव पहुंची मेडिकल टीम, यहां हुआ ऐसा कमाल

गया: बिहार के गया जिले में एक ऐसा गांव है, जहां पहली बार कोविड 19 टीकाकरण के लिए पहुंची मेडिकल टीम ने 140 लोगों को फर्स्ट डोज दिया. इस गांव में पहुंचने के लिए 6km पैदल चलना होता है. गांव में मेडिकल टीम को देखकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला. ये ग्रामीण पिछले 8 महीने से कोविड 19 वैक्सीन के लिए इंतजार कर रहे थे. गया जिले के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र डुमरिया प्रखंड के छकरबन्धा पंचायत का एक गांव जो औरंगाबाद जिले की सीमावर्ती इलाके में पड़ता है. इस गांव में जाने के लिए डुमरिया प्रखंड मुख्यालय से 20 km की दूरी जंगल व पहाड़ से होते हुए पैदल तय करनी पड़ती है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





