भारत

भारत में कोरोना टीकाकरण: अब 100 करोड़ के लक्ष्य से महज एक 'कदम' दूर, काउंटडाउन शुरू

jantaserishta.com
20 Oct 2021 12:02 PM IST
भारत में कोरोना टीकाकरण: अब 100 करोड़ के लक्ष्य से महज एक कदम दूर, काउंटडाउन शुरू
x

नई दिल्ली: भारत में अब तक 99.19 करोड़ लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है. देश में अब तक 70,23,83,368 लोगों को वैक्सीन की एक डोज लगी है. जबकि 28,89,54,257 फुली वैक्सीनेटेड हो चुके हैं. यह आंकड़ा कई देशों की आबादी से भी अधिक है. भारत में 16 जनवरी को कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई थी.

क्रमबद्ध तरीके से चला अभियान
- भारत में 16 जनवरी को वैक्सीनेशन शुरू हुआ था. उस वक्त स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वॉरियर्स को वैक्सीन दी गई.
- इसके बाद 1 मार्च से वैक्सीन का दूसरा चरण शुरू हुआ. इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र वाले और किसी न किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन दी गई.
- 1 अप्रैल से देश में 45 साल से ऊपर के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाने लगी.
- भारत में 1 मई को 18 साल से ऊपर के सभी लोगों वैक्सीन देने का ऐलान किया गया. हालांकि, शुरुआती तौर पर इसे देश के सबसे संक्रमित शहरों से शुरू किया गया था. बाद में इसे देश के हर कोने कोने तक पहुंचाया गया. मौजूदा समय में देश के 63,467 सेंटर्स पर वैक्सीन लग रही है. इनमें 61,270 सरकारी और 2,197 प्राइवेट सेंटर्स हैं.


वैक्सीनेशन में ये 5 राज्य सबसे आगे
राज्य वैक्सीनेशन
उत्तर प्रदेश 12.08 करोड़
महाराष्ट्र 9.23 करोड़
प बंगाल 6.82 करोड़
गुजरात 6.73 करोड़
मध्यप्रदेश 6.67 करोड़
पिछले 24 घंटे में देश में 41,29,056 डोज लगीं. इनमें से 18,58,458 लोगों को पहली डोज दी गई. जबकि 22,70,598 को दूसरी डोज लगी. पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा वैक्सीनेशन के मामले में उत्तर प्रदेश (7,57,026 डोज), बंगाल (6,42,530 डोज) और बिहार (2,78,811 डोज) आगे रहे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story