भारत

BIG BREAKING: तत्काल प्रभाव से कोरोना टीकाकरण हुआ अनिवार्य, सरकार ने जारी किया आदेश, डोज न लेने वालों पर होगी कार्रवाई

jantaserishta.com
5 Dec 2021 10:51 AM IST
BIG BREAKING: तत्काल प्रभाव से कोरोना टीकाकरण हुआ अनिवार्य, सरकार ने जारी किया आदेश, डोज न लेने वालों पर होगी कार्रवाई
x

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट ने कर्नाटक के बाद गुजरात में भी दस्तक दे दी है। ओमिक्रोन वेरिएंट केस देश में आने के बाद केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारों की चिंता भी और बढ़ गई है। इस बीच पुडुचेरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश में तत्काल प्रभाव से कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्य कर दिया है।

पुडुचेरी सरकार ने शनिवार 04 दिसंबर को अपने जारी किए एक आदेश में कहा कि पुडुचेरी पब्लिक हेल्थ एक्ट 1973 के मुताबिक, सभी लोगों को वैक्सीन डोज लगवाना होगा। इस आदेश को न मानने वालों को कानून के तहत दंड दिया जाएगा।
बता दें, पुडुचेरी में शनिवार को कोविड-19 के 28 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,29,056 हो गई। संक्रमण के नए मामलों की पुष्टि 2,514 नमूनों की जांच के बाद हुई है। संक्रमण से एक और मरीज की मौत हुई, जिसके बाद कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 1,875 हो गई।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story