भारत

CORONA UPDATE INDIA: 24 घंटे में 38,310 नए मामले, 490 लोगों की मौत

jantaserishta.com
3 Nov 2020 9:49 AM IST
CORONA UPDATE INDIA: 24 घंटे में 38,310 नए मामले, 490 लोगों की मौत
x

नई दिल्ली: देश की कोरोना के मोर्चे पर लड़ाई जारी है, इस लड़ाई का फिलहाल एक ही लक्ष्य है, जब तक दवाई नहीं तब तक ढिलाई नहीं. इस बीच देश में कोरोना का खतरा लगातार बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में थोड़ी राहत जरूर मिली है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 310 नए केस सामने आए हैं और 490 लोगों की जान गई है. कोरोना के मरने वालों की कुल संख्या 1,23,097 हो गई है.

कल से मुकाबले नए केस में 15% की गिरावट है. देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 83 लाख के करीब पहुंच गई है. देश में एक्टिव केस की संख्या घटकर 5 लाख 41 हजार चार सौ पांच पर आ गई है. पॉजिटिविटी रेट 3.66% पर पहुंच गया है, वहीं रिकवरी रेट की बात करें तो यह बढ़कर अब 91.96% हो गया है. आईसीएमआर के मुताबिक दो नवंबर को कुल 10,46,247 टेस्ट किए गए.

सितंबर में पीक बीत जाने के बाद से देश में लगातार कोरोना के नए मामलों में कमी देखी जा रही है. एक्सपर्ट का कहना है कि आंकड़े भले ही कम हो रहे हैं लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है. हमें अभी भी उतनी सावधानी और सतर्कता रखने की जरूरत है. बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाएं और मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को ही कोरोना की दवाई समझें.

दिल्ली के कई अस्पतालों में वेंटिलेटर वाले आईसीयू बेड की कमी

राजधानी दिल्ली में फिलहाल कोरोनावायरस संक्रमण की एक और लहर देखी जा रही है. इस बीच शहर के कई निजी अस्पतालों और दो सरकारी अस्पतालों में वेंटिलेटर के साथ कोई आईसीयू बेड नहीं बचा है, जो गंभीर रोगियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं.

दिल्ली सरकार की एप्लिकेशन के अनुसार, शहर भर में लगभग 68 प्रतिशत वेंटिलेटर वाले आईसीयू बेड भरे हुए हैं, जबकि बिना वेंटिलेटर के 69 प्रतिशत आईसीयू बेड भरे हुए हैं. हालांकि इसमें एक सुकून की बात यह भी है कि सामान्य कोविड-19 बेड के केवल 42 प्रतिशत ही फिलहाल उपयोग में हैं.

कोरोनावायरस से संबंधित जानकारी के लिए सरकार के मोबाइल एप के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,244 में से वेंटिलेटर के साथ लगभग 399 आईसीयू बेड खाली हैं. वहीं वेंटिलेटर के बिना कुल 1,921 में से 604 आईसीयू बेड खाली हैं. इसके अलावा 15,790 में से 9,076 सामान्य कोविड-19 बेड उपलब्ध हैं.

यह भी चिंताजनक बात है कि दिल्ली के 38 निजी अस्पतालों में वेंटिलेटर के साथ कोई भी आईसीयू बेड खाली नहीं है. दिल्ली सरकार के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल और केंद्र सरकार के उत्तर रेलवे अस्पताल में भी वेंटिलेटर के साथ कोई भी आईसीयू बेड खाली नहीं है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story