CORONA UPDATE: भारत में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, 7 महीने बाद आए इतने काम केस

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की रफ्तार पर ब्रेक लगती नजर आ रही है. पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना वायरस के सिर्फ 10,064 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 137 लोगों को कोरोना के चलते अपनी जान गंवानी पड़ी है. इसके साथ ही देश में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,05,81,837 पर पहुंच गई है. इसमें 2,00,528 का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है. अभी तक 1,02,28,753 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं. कोरोना से देश में अब तक 1,52,556 लोगों की मौत हुई है. आईसीएमआर ने बताया कि देश में 18 जनवरी तक 18,78,02,827 कोरोना सैंपल की जांच की गई. इसमें से 7,09,791 सैंपल की जांच कल की गई.
India reports 10,064 new #COVID19 cases, 17,411 discharges and 137 deaths in last 24 hours, as per Union Health Ministry
— ANI (@ANI) January 19, 2021
Total cases: 1,05,81,837
Active cases: 2,00,528
Total discharges: 1,02,28,753
Death toll: 1,52,556 pic.twitter.com/5XHUHHSq9u
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





