CORONA UPDATE: पूरे देश में पिछले 24 घंटे में 62480 नए कोरोना मरीज, 2 महीने बाद बस इतने लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली: देश में कोरोना की दूसरी लहर की बेकाबू रफ्तार पर लगाम लग रही है. 73 दिनों बाद कोरोना के एक्टिव मामले 8 लाख से कम हुए हैं और 58 दिन बाद एक दिन में मौत का आंकड़ा 2 हजार से कम हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 62,480 नए कोरोना केस आए और 1587 संक्रमितों की जान चली गई है. बीते दिन 88,977 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं यानी कि कल 28,084 एक्टिव केस कम हो गए. इससे पहले बुधवार को 67,208 केस दर्ज किए गए थे.
India reports 62,480 new #COVID19 cases, 88,977 discharges & 1,587 deaths in last 24 hrs, as per Health Ministry
— ANI (@ANI) June 18, 2021
Total cases: 2,97,62,793
Total discharges: 2,85,80,647
Death toll: 3,83,490
Active cases: 7,98,656 (below 8 lakh after 73 days)
Vaccination: 26,89,60,399 pic.twitter.com/hhd9c2krzs
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





