भारत

कोरोना हुआ बेकाबू, 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन का फैसला, बस आवश्यक सेवाओं को होगी अनुमति

jantaserishta.com
11 March 2021 1:13 PM IST
कोरोना हुआ बेकाबू, 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन का फैसला, बस आवश्यक सेवाओं को होगी अनुमति
x
यानि किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी,

महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार ने नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है. नागपुर के पालक मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को ऐलान करते हुए कहा कि शहर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा, यानि किसी को भी बाहर निकलने की इजाजत नहीं रहेगी, सिर्फ जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी.



आपको बता दें कि नागपुर में बुधवार को 1710 नए मामले सामने आए थे. 173 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक मामले एक दिन में आने का यह रिकॉर्ड है. नागपुर नगर निगम ने बुधवार को कहा था कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगो में आ रहे हैं. नगर निगम प्रशासन ने कहा था कि लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं.
नागपुर नगर निगम के कमिश्नर राधाकृष्णन बी ने बुधवार को कहा था कि लोग महामारी को हल्के में ले रहे हैं, बिना उनकी मदद हम इस महामारी पर काबू नहीं पा सकते हैं, सरकार ने सभी आर्थिक गतिविधियां शुरू कर दी हैं, हम नहीं चाहते हैं कि पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए, लेकिन अगर हालात खराब होते हैं तो हम लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story