भारत

RBI गवर्नर शक्तिकांत को हुआ कोरोना...ट्वीट कर दी जानकारी

Admin2
25 Oct 2020 6:57 PM IST
RBI गवर्नर शक्तिकांत को हुआ कोरोना...ट्वीट कर दी जानकारी
x

नई दिल्ली। आरबीआई गवर्नर शशिकांत दास कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि वे ठीक महसूस कर रहे हैं. जो लोग हाल फिलहाल में संपर्क में आए हैं उन्हें सावधान कर दिया है. शशिकांत दास ने कहा कि आरबीआई में काम सामान्य तरीके से जारी रहेगा. बता दें कि शक्तिकांत वर्तमान में भारतीय रिजर्व बैंक के २५वें गवर्नर के रूप में कार्यरत है। दास पहले भारत के पंद्रहवीं वित्त आयोग और जी-20 में भारत के शेरपा के सदस्य थे। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 50,129 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 578 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के कुल संक्रमितों की संख्या 78,64,811 हो गई है।




Next Story