भारत

कोरोना का खतरा: पीएम मोदी 4:30 बजे देश के प्रमुख डॉक्टरों से बात करेंगे, 6 बजे फार्मा कंपनियों के साथ मीटिंग

jantaserishta.com
19 April 2021 2:55 PM IST
कोरोना का खतरा: पीएम मोदी 4:30 बजे देश के प्रमुख डॉक्टरों से बात करेंगे, 6 बजे फार्मा कंपनियों के साथ मीटिंग
x

फाइल फोटो 

देश कोरोना की महामारी से बुरी तरह से जूझ रहा है। ऐसे में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड-19 की स्थिति पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से देश भर के प्रमुख डॉक्टरों से बातचीत करेंगे। ये बैठक शाम 4.30 बजे होनी है। वहीं शाम 6 बजे, पीएम देश की टॉप फार्मा कंपनियों के साथ भी वीडियो कांफ्रेंसिंग पर बातचीत करेंगे।



ठीक होने की दर घटकर 86 फीसदी हुई
कोरोना संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 86 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के मुताबिक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,29,48,848 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.20 प्रतिशत हो गई है।
दोगुनी हुई पॉजिटिविटी दर
देश में कोरोना की संक्रमण दर सिर्फ दो हफ्तों से भी कम समय में दोगुनी हो गई है। यानी कुल टेस्ट किए गए सैंपलों में से 16.7 फीसदी सैंपल पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। वहीं, साप्ताहिक औसत 14.3 प्रतिशत है। इससे पहले बीते साल 19 जुलाई को पॉजिटिविटी दर 15.7 प्रतिशत पहुंची थी और साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 12.5 फीसदी। 16.7 फीसदी संक्रमण दर होने का मतलब है कि हर छह सैंपल में से एक का पॉजिटिव पाया जाना।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story