भारत में कोरोना का आंतक, 24 घंटे में 2 लाख 17 हजार से ज्यादा मामले, इतने लोगों की मौत

इमेज:Reuters
नई दिल्ली: देश में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या रोज रिकॉर्ड तोड़ रही है. आज देश में पहली बार सबसे ज्यादा कोरोना केस दर्ज किए गए हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 217,353 नए कोरोना केस आए और 1185 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,18,302 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले बुधवार को 200,739 नए केस आए थे. वहीं पिछले साल 30 सितंबर को देश में ग्यारह सौ से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई थी.
भारत में पिछले 24 घंटे में #COVID19 के 2,17,353 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,42,91,917 हुई। 1,185 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,74,308 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 16, 2021
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 15,69,743 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,25,47,866 है। pic.twitter.com/C1r5EtQxAm
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





