
x
देहरादून (आईएएनएस)| कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य बुलेटिन जारी करते हुए 94 पॉजिटिव केस मिलने की बात कही है। वहीं एक व्यक्ति की मौत इस संक्रमण से गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज देहरादून में हुई है। इसके चलते राज्य में एक बार फिर कोरोना संक्रमण को लेकर सतर्कता बरतने की विशेष जरूरत महसूस होने लगी है। आज 79 रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। लेकिन चिंता वाली बात यह है कि 94 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
जनपद वार यदि बात की जाए तो अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर में 3, देहरादून में 48, हरिद्वार में 4, नैनीताल में 29, पौड़ी गढ़वाल में 1, पिथौरागढ़ में 2, टिहरी गढ़वाल में 3, उधम सिंह नगर में 1 और उत्तरकाशी में 1 कोरोना संक्रमण पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इस तरह 94 पॉजिटिव केस आने के साथ राज्य में इस वर्ष इस संक्रमण से पीड़ित लोगों का आंकड़ा बढ़कर 1098 हो गया है। जबकि अब तक 292 कुल पॉजिटिव केस एक्टिव हैं।
Tagsउत्तराखंड में कोरोनाकोरोनाकोरोना वायरसउत्तराखंडCorona in UttarakhandCoronaCorona virusUttarakhand
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





