भारत

कोरोना ने पति को छीना, सदमा सह नहीं सकी पत्नी, अस्पताल में उठाया ये कदम

jantaserishta.com
9 May 2021 9:52 AM IST
कोरोना ने पति को छीना, सदमा सह नहीं सकी पत्नी, अस्पताल में उठाया ये कदम
x

कोरोना वायरस न केवल कोरोना मरीजों की जान ले रहा है बल्कि भावनात्मक तौर पर पूरे समाज पर कहर बरपा रहा है. इंदौर में एक महिला के पति की कोरोना से मौत हो गई. इसके कुछ ही घंटे बाद महिला ने खुद भी आत्महत्या करके जान दे दी. ये मामला इंदौर के तुकोगंज थाने का है जहां एक महिला ने अपने पति की कोरोना से मौत हो जाने के बाद शनिवार की रात सुसाइड कर लिया.

तुकोगंज थाने के इंस्पेक्टर कमलेश शर्मा ने बताया कि महिला की उम्र करीब 37 वर्ष है. जिसका पति 43 वर्ष का था जो कोरोना संक्रमित हो गया था. 24 अप्रैल को उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया. लेकिन बीते शनिवार पति की मौत हो गई. इसके कुछ ही घंटे बाद महिला ने प्राइवेट अस्पताल से कूदकर अपनी जान दे दी.
कोरोना ने मरीजों और उनके परिवारों को न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशान किया है बल्कि इसका आर्थिक और इमोशनल पहलू भी अधिक परेशान करने वाला है. कोरोना का आर्थिक पहलू गरीब लोगों को और अधिक तंग कर रहा है. इलाज के नाम पर लोगों से मोटी फीस वसूली जा रही है.
इसी को ध्यान में रखते हुए इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिये हैं कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिये चलाई जा रही आयुष्मान योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये. इस योजना के तहत कोरोना मरीजों को भी लाभान्वित किया जाये. किसी भी तरह की परेशानी मरीजों तथा उनके परिजनों को नहीं हो.
कलेक्टर मनीष सिंह ने निर्देश दिए हैं कि समस्त आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को कोविड उपचार का नि:शुल्क लाभ दिया जाये. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा कोविड उपचार योजना में आयुष्मान कार्ड धारकों का नि:शुल्क इलाज करने के निर्देश दिये गये हैं.
इसके अलावा उन्होंने कहा ''शासन द्वारा जारी प्रतिबंध आगे भी लागू रहेंगे. औद्योगिक इकाइयों के कामगारों को परिचय पत्र साथ में रखना होगा.''
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story