भारत

कोरोना ने रिश्तों में डाली दरार: महिला का अधिकारी ने किया अंतिम संस्कार, डर से नहीं आया बेटा

jantaserishta.com
10 May 2021 9:37 AM IST
कोरोना ने रिश्तों में डाली दरार: महिला का अधिकारी ने किया अंतिम संस्कार, डर से नहीं आया बेटा
x
बेटे ने आखिरी विदाई देने से भी इनकार कर दिया.

महाराष्ट्र में कोरोना के कारण एक महिला का निधन हुआ तो उसके बेटे ने आखिरी विदाई देने से भी इनकार कर दिया. बेटा अनंत यात्रा पर निकल चुकी अपनी मां के अंतिम संस्कार के लिए तैयार नहीं हुआ, ये देख नगर निगम के एक अधिकारी ने अंत्येष्टि कराई.

यह घटना महाराष्ट्र के अकोला की है जहां कोरोना के डर से प्रशासन की ओर से बार-बार संदेश भेजे जाने के बावजूद मां के अंतिम संस्कार के लिए बेटा नहीं पहुंचा.
जानकारी के मुताबिक 8 मई को कोरोना के कारण एक महिला का निधन हो गया. प्रशासन की ओर से उसके बेटे को बार-बार अंतिम संस्कार के लिए संदेश भिजवाया गया. प्रशासन की ओर से कई बार संदेश भिजवाए जाने के बाद भी अपनी मां का अंतिम संस्कार करने के लिए बेटा नहीं पहुंचा. मां का अंतिम संस्कार करने के लिए जब बेटा नहीं पहुंचा, प्रशासन को ही महिला का अंतिम संस्कार कराना पड़ा.
अकोला में नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत राजुरकर ने महिला की चिता को मुखाग्नि दी. ऐसे समय में जब महिला के सगे बेटे ने अपनी जन्मदाता मां की अंतिम विदाई से किनारा कर लिया, नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी प्रशांत राजुरकर ने बेटे का फर्ज निभाया और अंत्येष्टि की. इस घटना की चर्चा हर तरफ हो रही है और लोग राजुरकर की तारीफ कर रहे हैं.
गौरतलब है कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर कोहराम मचा रही है. देशभर में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र हर रोज सामने आ रहे कोरोना के नए मामलों के मामले में शीर्ष पर है. अकोला में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का मंत्र दिया जा रहा है लेकिन ऐसे मामलों को देखकर तो यही लगता है कि ये डिस्टेंसिंग दिलों में फॉलो की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story