भारत

बर्थडे पार्टी में जमकर उड़ाई गईं कोरोना नियमों की धज्जियां, डांसर के ठुमके पर बरसे नोट, 7 लोग गिरफ्तार

jantaserishta.com
9 Oct 2021 6:27 AM IST
बर्थडे पार्टी में जमकर उड़ाई गईं कोरोना नियमों की धज्जियां, डांसर के ठुमके पर बरसे नोट, 7 लोग गिरफ्तार
x
पढ़े पूरी खबर

सूरत: गुजरात के सूरत में बर्थडे सेलिब्रेशन के नाम पर कोरोना गाइडलाइन्स की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं. इतना ही नहीं बार बालाओं को तमंचे पर डिस्को गाने पर डांस करवा गया. इस दौरान यहां मौजूद लोगों ने जमकर नोटों की बरसात भी की. इस सेलिब्रेशन का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई और 7 लोगों को हिरासत में ले लिया.

सूरत शहर की अठवालाइंस थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि इनकी पहचान वायरल वीडियो के आधार पर की गई है. ये लोग खंडेरावपुरा इलाके में कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए अपना बर्थडे मना रहे थे.
ना मास्क था, ना सोशल डिस्टेंसिंग
सूरत पुलिस के मुताबिक, बर्थडे में कोरोना नियमों का पालन नहीं किया गया. ये लोग ना सिर्फ बार बालाओं से डांस करवा रहे थे, बल्कि उन पर पैसे भी उड़ा रहे थे. इस दौरान किसी ने ना तो मास्क पहन रखा था और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन किया जा रहा था.
ऐसे में पुलिस ने अभी तक इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस बाकी लोगों की तलाश में जुटी है. पुलिस का कहना है कि वीडियो में पहचानकर बाकी लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story