हुक्का बार में कोरोना नियम तार-तार: धुआं उड़ाते कई गिरफ्तार, प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल, देखें वीडियो

नई दिल्ली। कोरोना के संकट के बीच भले ही आम लोग लॉकडाउन के बीच घरों में बंद हों लेकिन राजधानी में पार्टियां जारी हैं। ऐसे ही मामले में लॉकडाउन के बीच चल रहे अवैध हुक्काबार को पकड़ा है। ये हुक्का बार एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के बेसमेंट में चलाया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक मौके से 17 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गये लोगों में प्रॉपर्टी डीलर भी शामिल है। इसके साथ ही हुक्काबार में काम करने वाले 2 लोग भी पकड़े गये हैं।.
दिल्ली में #LockDown और #COVIDEmergency के बीच कोई हुक्का बार चलने की सोच सकता है? लेकिन ये सब चल रहा था दिल्ली के भैरा एंक्लेव इलाके में। @DelhiPolice ने हुक्का बार के मालिक सुमित गुप्ता समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। pic.twitter.com/99BXyXcDC3
— Jitender Sharma (@capt_ivane) April 29, 2021
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





