भारत

कोरोना पॉजिटिव आजम खान की जेल में बिगड़ी तबियत, सांसद को मेदांता में किया जा रहा शिफ्ट, मौके पर भारी पुलिस बल

jantaserishta.com
9 May 2021 5:36 PM IST
कोरोना पॉजिटिव आजम खान की जेल में बिगड़ी तबियत, सांसद को मेदांता में किया जा रहा शिफ्ट, मौके पर भारी पुलिस बल
x

फाइल फोटो 

सीतापुर. उत्तर प्रदेश में रामपुर (Rampur) से सांसद और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के कद्दावर नेता आजम खान (MP Azam Khan) की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई है. आजम खान की रिपोर्ट बीते 1 मई को कोरोना पॉजिटिव (COVID-19 Positive) आई थी. बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन के अधिकारी आजम खान को लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं. सीतापुर जेल में बंद आजम खान को ले जाने के लिए एंबुलेंस और स्कॉट तैयार है. मौके पर एएसपी, एसडीएम सदर सहित सीओ सिटी जिला कारागार पर मौजूद है.

पिछले एक साल से ज्यादा समय से आजम खान सीतापुर जेल (Sitapur Jail) में निरुद्ध हैं. सीतापुर जेल प्रशासन ने दो दिन पहले ही उनका कोविड टेस्ट कराया था. कोविड टेस्ट रिपोर्ट में आजम खान सहित जेल में 13 बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
बता दें आजम खान की विधायक पत्नी तजीन फातमा को कुछ दिनों पहले ही जमानत मिल गई थी. लेकिन, आजम खान और अब्दुल्ला आजम का इंतजार लम्बा होता जा रहा है. आजम के ऊपर 80 से ज्यादा मुकदमें दर्ज है, जबकि अब्दुल्ला के ऊपर 40 से ज्यादा केस दर्ज हैं. जानकारी के अनुसार अधिकतर मामलों में उन्हें जमानत मिल चुकी है, अब कुछ मुकदमों में ही जमानत मिलनी बाकी है.
बीते साल 26 फरवरी 2020 को आजम खान, उनकी पत्नी तजीन फातमा और बेटे अब्दुल्ला आजम ने रामपुर की अदालत में आत्मसमर्पण किया था. तीनों के ऊपर दस्तावेजों में हेराफेरी करके फर्जी पैन कार्ड और पासपोर्ट बनवाने का साल 2019 में मुकदमा दर्ज हुआ था. इस मुकदमे में अदालत द्वारा बार-बार बुलाने के बावजूद वे हाजिर नहीं हो रहे थे. लिहाजा कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया. NBW जारी होने के बाद तीनों ने अदालत में आत्मसमर्पण किया और जमानत मांगी लेकिन, अदालत ने उन्हें रामपुर की जिला जेल भेज दिया.
27 फरवरी को तीनों को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया गया. दिसंबर, 2020 में उनकी पत्नी और रामपुर सदर से सपा विधायक तजीन फातमा को जमानत मिल गयी थी. वे बाहर हैं लेकिन, आजम खान और उनके बेटे को अभी जमानत का इंतजार है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story