भारत

कोरोना मरीज की मौत, भीड़ ने डॉक्टर को पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

jantaserishta.com
2 Jun 2021 8:34 AM IST
कोरोना मरीज की मौत, भीड़ ने डॉक्टर को पीटा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो
x
आईएमए ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर डॉक्टर की सुरक्षा की मांग की है.

असम में होजई के एक अस्पताल में कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर की बुरी तरह पिटाई कर दी. मरीज की मौत के बाद परिजन उग्र हो गए और डॉक्टर सोज कुमार के साथ जमकर मारपीट की गई. डॉक्टर को गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. डॉक्टर का दावा है कि जबतक वह मरीज के पास पहुंचे थे, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी.

डॉक्टर की पिटाई से इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) खासा नाराज है. आईएमए ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर डॉक्टर की सुरक्षा की मांग की है. ये पहला मौका नहीं है जब डॉक्टर के साथ बदसलूकी की गई हो.
आईएमए ने ये भी कहा है कि कोरोना काल में डॉक्टर्स की ओर से हर मुमकिन कोशिश की जा रही है. कोशिश की जा रही है कि किसी का कुछ नुकसान न हो और मरीजों का बेहतर इलाज किया जा सके. लेकिन स्थिति कुछ ऐसी है कि कहीं पर टेस्ट करने पहुंची मेडिकल टीम पर हमला हुआ, कहीं पर वैक्सीनेशन करने पहुंची टीम को दौड़ाकर भगा दिया जाता है

.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story