भारत

निजी कॉलेज में कोरोना का प्रकोप, 38 छात्र संक्रमित

jantaserishta.com
31 Dec 2021 11:20 AM IST
निजी कॉलेज में कोरोना का प्रकोप, 38 छात्र संक्रमित
x

नई दिल्ली: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक निजी कॉलेज में कोरोना ब्लास्ट हुआ है. यहां करीब 38 छात्र संक्रमित पाए गए हैं.

राहुल गांधी बोले - देश अब भी वैक्सीन से दूर
राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार का वादा था कि 2021 के अंत तक सबको दोनों डोज़ वैक्सीन लगाएंगे.
आज साल का अंत है-
देश अब भी वैक्सीन से दूर,
एक और जुमला चकनाचूर!
बीते 24 घंटे में करीब 17 हजार कोरोना केस, ओमिक्रॉन के मामले 1200 पार
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले आए, 7,585 रिकवरी हुईं और 220 लोगों की कोरोना से मौत हुई. इससे पहले 30 दिसंबर को 13,154 और 29 दिसंबर को 9,195 केस आए थे. यह दिखाता है कि कोरोना फिर बढ़ रहा है.
कुल मामले: 3,48,38,804
सक्रिय मामले: 91,361
कुल रिकवरी: 3,42,66,363
कुल मौतें: 4,81,080
कुल वैक्सीनेशन: 1,44,54,16,714


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story