भारत

CORONA NEW STRAIN: भारत में कोरोना के नए रूप को लेकर ये है बड़ा अपडेट

jantaserishta.com
4 Jan 2021 4:40 PM IST
CORONA NEW STRAIN: भारत में कोरोना के नए रूप को लेकर ये है बड़ा अपडेट
x
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इसकी जानकारी दी.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से देश में अब तक 38 लोग संक्रमित हुए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे इसकी जानकारी दी. कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सबसे पहले ब्रिटेन में आया था, जो 70 प्रतिशत तक अधिक संक्रामक है.

शनिवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने कहा था कि ब्रिटेन में सामने आये कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) का भारत ने सफलतापूर्वक 'कल्चर' किया है. 'कल्चर' एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसके तहत कोशिकाओं को नियंत्रित परिस्थितियों के तहत उगाया जाता है और आमतौर पर उनके प्राकृतिक वातावरण के बाहर ऐसा किया जाता है.
आईसीएमआर ने कहा कि वायरस के ब्रिटेन में सामने आये नये प्रकार को सभी स्वरूपों के साथ राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान में अब सफलतापूर्वक पृथक और कल्चर कर दिया गया है. इसके लिए नमूने ब्रिटेन से लौटे लोगों से एकत्र किये गये थे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story