कोरोना पर घोर लापरवाही: क्वारंटाइन किए गए 9 विदेशी लोग होटल से फरार, मचा हड़कंप, FIR दर्ज

एक तरफ जहां पूरा बीएमसी (BMC) प्रशासन कोरोना (Coronavirus) की रोकथाम के लिए हर दिन जद्दोजहद कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है. दरअसल मुंबई के चेंबूर इलाके में स्थित मानस रेजिडेंसी होटल में विदेश से आए यात्रियों को क्वारंटाइन (Quarantine) में रखने की सुविधा की गई है. इस होटल को वंदे भारत मिशन (Vande Bharat Mission) के तहत रजिस्टर किया गया है. इसके अंतर्गत मिडल ईस्ट, साउथ अफ्रीका और ब्राजील समेत कुछ अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को क्वारंटाइन में रखने की सख्त आदेश दिया गया है. लेकिन जब शुक्रवार को बीएमसी अधिकारी मानस रेजिडेंसी होटल पहुंचे तो उनके पांव तले जमीन खिसक गई.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





