भारत

शून्य की ओर बढ़ रहा कोरोना

Soni
24 Feb 2022 4:04 AM GMT
शून्य की ओर बढ़ रहा कोरोना
x

हरियाणा के रोहतक जिले में कोरोना अब शून्य की ओर है। इस साल पहली बार एक दिन में मात्र दो केस ही आए हैं। कुल केस भी अब 81 ही रह गए हैं। जिले में लगातार कम हो रहे कोरोना केसों के बीच अब संस्थानों में पहले जैसी चहल-पहल शुरू हो गई है। हालांकि मास्क न लगाकर लोग फिर से खतरे को भी आमंत्रण दे रहे हैं। जिले में मात्र दो केस 1055 सैंपलों पर आए हैं, यानि अब 500 जांच के बाद ही कोई एक पॉजिटिव आ रहा है। बुधवार को 15 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए। 66 मरीज होम आइसोलेशन में हैं, वहीं 15 अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। जिले में अब पॉजिटिविटी रेट 4.66 रह गया है। रिकवरी रेट 97.86 हो गया है। जिले में अब तक 15.96 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। किशोरों में 52 हजार का आंकड़ा पार हो चुका है। मात्र तीन हजार किशोर ही वैक्सीन से वंचित हैं। इन्हें भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगाने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।

Next Story