भारत

कोरोना का बनाया मजाक, अस्पताल से 23 संक्रमित मरीज बिना बताए गायब, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
8 May 2021 6:34 PM IST
कोरोना का बनाया मजाक, अस्पताल से 23 संक्रमित मरीज बिना बताए गायब, मचा हड़कंप
x
लहर का कहर जारी है.

दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर का कहर जारी है और मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। लेकिन इस बीच हिंदू राव अस्पताल से बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कम से कम 23 कोरोना मरीज बिना सूचित किए अस्पताल से चले गए।

एनडीएमसी महापौर जय प्रकाश ने शनिवार को बताया कि उत्तर दिल्ली नगर निगम द्वारा संचालित हिंदू राव राष्ट्रीय राजधानी में नगर निकाय का सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 250 बिस्तर आरक्षित हैं और दिल्ली सरकार की कोरोना ऐप के अनुसार कोई भी बिस्तर अभी खाली नहीं है।
प्रकाश ने कहा कि 23 मरीज किसी को सूचित किए बगैर 19 अप्रैल से छह मई के बीच अस्पताल से चले गए। कुछ मरीज भर्ती होने पर बिना सूचना दिए ही चले जाते हैं, क्योंकि उन्हें संभवत: कहीं और बेहतर सुविधाएं मिल जाती हैं। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भी यह हो रहा है। महापौर ने कहा कि उन्होंने ऐसे मरीजों के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित किया है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story