कोरोना से मचा है हड़कंप, लेकिन यहां परोसी गई अश्लीलता, बार बालाओं ने लगाए ठुमके, उमड़ी भीड़

गोपालगंज. भले ही बिहार में कोरोना वायरस की महामारी (Coronavirus Epidemic) की दूसरी लहर ने रफ्तार पकड़ ली हो, लेकिन लोगों में अभी भी सुधार दिखाई नहीं दे रहा है. यही नहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर नीतीश सरकार (Nitish Government) और जिला प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर होली मिलन समारोह (Holi 2021) के आयोजनों पर रोक लगा रखी है. इसके साथ ही अन्य किसी भी आयोजन पर रोक लगाई गई है, जहां भीड़ जमा होने की संभावना है. हैरानी की बात है कि बिहार के गोपालगंज में इन नियमों को ताक पर रखकर जमकर होली मिलन समारोह के नाम पर अश्लीलता परोसने का मामला सामने आया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





