भारत

भारत में धीमी पड़ रही है कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 45,149 नए मामले और 480 मौतें

jantaserishta.com
26 Oct 2020 9:34 AM IST
भारत में धीमी पड़ रही है कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 45,149 नए मामले और 480 मौतें
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का संकट जारी है और लगातार बढ़ रहा है. पिछले 24 घंटे में 45,149 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए और 480 कोरोना संक्रमितों ने अपनी जान गंवाई है. वहीं बीते दिन 59,105 मरीज ठीक भी हुए हैं.

देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 71 लाख 37 हजार के पार पहुंच गई है. एक्टिव केस भी घटकर 6 लाख 53 हजार पर आ गए हैं. हालांकि देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 79 लाख 09 हजार पहुंच गई. इनमें से एक लाख 18 हजार 534 मरीजों की मौत हो चुकी है.

ICMR के मुताबिक, 25 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 10 करोड़ 34 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9.39 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story