भारत

सड़ी हालत में मिली कोरोना संक्रमित महिला की लाश, सरकारी अस्पताल में मचा हड़कंप

Admin2
10 Jun 2021 2:10 PM GMT
सड़ी हालत में मिली कोरोना संक्रमित महिला की लाश, सरकारी अस्पताल में मचा हड़कंप
x
BREAKING

चेन्नई स्थित राजीव गांधी सरकारी अस्पताल की 8वीं मंजिल से Covid-19 संक्रमित एक महिला की लाश सड़ी हालत में मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि यह महिला करीब एक हफ्ते से लापता थीं। 41 साल की महिला सुनीता को मई के महीने में सांस लेने में तकलीफ थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुनीता के पति मौली वेस्ट थांबरम में रहते हैं। उन्होंने बताया है कि 22 मई को अपनी पत्नी को लंच देने के बाद वो घर से चले गए थे। इसके बाद जब वो 23 मई को वापस घर लौटे तब उनकी पत्नी घर में मौजूद नहीं थीं। जब आसपास के अस्पताल में मौली ने अपनी पत्नी को तलाश करने की कोशिश की तब वो वहां भी नहीं मिली थीं।

इसके बाद मौली ने एक मौखिक शिकायत दर्ज कराई और फिर अपनी पत्नी की एक तस्वीर लेने के लिए घर चले आए ताकि पुलिस उनकी पत्नी की पहचान कर सके। मौली का दावा है कि लॉकडाउन लग जाने की वजह से वो अपने द्वारा की गई शिकायत का फॉलो-अप नहीं कर पाए। बीते मंगलवार को राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल की 8वीं मंजिल से आ रही बदबू को महसूस किया। इस मंजिल पर कोई काम नहीं होता था। जब कर्मचारियों ने इस मंजिल पर जाकर जांच-पड़ताल की तब उन्हें एक महिला की लाश बेहद ही बुरी हालत में मिली। इसके बाद शव को शवगृह में लाया गया। शक के आधार पर मौली से संपर्क कर उन्हें अस्पताल आने के लिए कहा गया। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्होंने महिला की डेड बॉडी की पहचान अपनी गायब पत्नी सुनीता के तौर पर की।

Next Story