भारत

कोरोना संक्रमित सपा नेता आजम खान की हालत बिगड़ी, ICU में शिफ्ट, जानिए बेटे की कैसी है तबियत

jantaserishta.com
10 May 2021 5:37 PM IST
कोरोना संक्रमित सपा नेता आजम खान की हालत बिगड़ी, ICU में शिफ्ट, जानिए बेटे की कैसी है तबियत
x

समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान की तबीयत बिगड़ गई है. रविवार रात ही उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था. आजम खान लखनऊ की सीतापुर जेल में बंद थे. कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार को ही उन्हें भर्ती किया गया था. सोमवार को उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया, जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया है

वहीं, आजम खान के बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला की हालत स्थिर बताई जा रही है. मेदांता अस्पताल की तरफ से जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया गया है कि रविवार रात 9 बजे आजम खान और उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला को अस्पताल में भर्ती किया गया था. दोनों कोरोना संक्रमित थे. लेकिन सोमवार को आजम खान की तबीयत बिगड़ने लगी. उनका ऑक्सीजन लेवल गिर गया. अस्पताल के मुताबिक, उन्हें हर मिनट 10 लीटर से ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है. जिसके बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है. वहीं, उनके बेटे मोहम्मद अब्दुल्ला की हालत स्थिर है. दोनों का ही डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story