
x
धनबाद: झारखंड के धनबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मरीज को तत्काल केंद्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरीज का उपचार जारी है। इस संबंध में जिले के सिविल सर्जन डॉ चंद्र भानु प्रताप ने बताया कि पश्चिम बंगाल से एक बीसीसीएल कर्मी धनबाद आया था। कोरोना के लक्षण पाए जाने के बाद उसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उन्होंने कहा, "यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि धनबाद में मरीज ने किन-किन लोगों से मुलाकात की। जिन-जिन लोगों से उसने मुलाकात की होगी, उनका उपचार भी चिकित्सकीय निगरानी में शुरू किया जाएगा, ताकि वायरस को फैलने से रोका जा सके।"
साल 2020 में कोरोनावायरस ने भारत में दस्तक देते ही चौतरफा हाहाकार मचा दिया था। इसके बाद पलक झपकते ही यह दुनियाभर में फैल गई। उन दिनों, कोरोना से लड़ने के लिए कोई वैक्सीन भी नहीं था। ऐसे में चुनौतियां ज्यादा हो गई थीं। इसके बाद, जब इससे निपटने के लिए वैक्सीन तैयार हुई, तब जाकर कोरोना के आतंक पर गहरा आघात पहुंचा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





