भारत

कोरोना संक्रमित IAS अफसर का निधन...सीएम ने जताया शोक

Admin2
1 Jan 2021 3:28 PM GMT
कोरोना संक्रमित IAS अफसर का निधन...सीएम ने जताया शोक
x
कोरोना का कहर जारी

भोपाल। 2001 बैच के आइएएस और गृह विभाग के सचिव मसूद अख्तर का शुक्रवार को शहर के निजी अस्पताल में निधन हो गया। अख्तर कोरोना संक्रमित थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अख्तर के निधन पर दुख व्यक्त किया है। अख्तर प्रदेश के पहले आइएएस अधिकारी हैं, जिनका कोरोना से निधन हुआ है।

कोरोना संक्रमण के चलते अख्तर 25 दिन पहले हमीदिया अस्पताल में भर्ती हुए थे। अस्पताल से छुट्टी होने के बाद घर लौटे अख्तर की हालत बिगड़ी तो उन्हें फिर से भर्ती किया गया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह अख्तर को हार्टअटैक आया था। आइएएस अधिकारी राजीव शर्मा ने अपने मित्र मसूद अख्तर को सोशल मीडिया पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा- डॉ. मसूद अख्तर अब नहीं रहे। उनका जाना मुझे अकेला कर गया। वे मेरे अग्रज, सच्चे मित्र और सहृदय मनुष्य थे। सफल अधिकारी तो थे ही।

Next Story