यूपी में फिर बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित, CM योगी ने अफसरों को दिए निर्देश, अलर्ट मोड पर रखा जाए एनसीआर को

लखनऊ: देश के कई राज्यों में अब कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं. वहीं उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है. लिहाजा यूपी में कोरोना केसों में बढ़ोतरी होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अफसरों के साथ बैठक की. इस दौरान सीएम योगी ने NCR में बढ़ रहे केसों को लेकर चिंता जताई. साथ ही विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. इस दौरान सीएम ने NCR के जिलों को अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिया है. बता दें कि नोएडा में 70 और गाजियाबाद में 11 नए पॉजिटिव केस मिलने के बाद मरीजों के सैंपल लेकर जिनोम सीक्वेंसिंग जांच के निर्देश दिए हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





