भारत

CORONA INDIA: देश में फिर मिले 50 हजार से ज्यादा मामले, 577 मौतें, जाने एक्टिव केस की संख्या

jantaserishta.com
7 Nov 2020 10:04 AM IST
CORONA INDIA: देश में फिर मिले 50 हजार से ज्यादा मामले, 577 मौतें, जाने एक्टिव केस की संख्या
x

देश में कोरोना वायरस महामारी के नए मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 50 हजार 337 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं, कल इस महामारी से 577 लोगों की मौत हुई. देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 84 लाख 62 हजार 81 हो गई है. देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत बनी हुई है.

पांच लाख 16 हजार 632 लोगों का चल रहा है इलाज

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना से मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख 25 हजार 562 हो गई है. देश में फिलहाल पांच लाख 16 हजार 632 लोगों का इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटों में 53 हजार 920 लोग ठीक हुए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 78 लाख 19 हजार 887 हो गई है.

कल टेस्ट किए गए 11 लाख 13 हजार 209 सैंपल

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने बताया है कि कल यानी 6 नवंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 11 करोड़ 65 लाख 42 हजार 304 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11 लाख 13 हजार 209 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है. शुक्रवार को पहली बार ऐसा हुआ जब 24 घंटे में 7 हजार से अधिक लोग कोरोन वायरस से संक्रमित हुए. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 7178 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 64 लोगों की मौत हुई है. वहीं इतने ही समय में 6121 लोग मरीज रिकवर हुए हैं. दिल्ली में अब तक कुल 4,23,831 लोग संक्रमित हुए हैं. इनमें से 3,77,276 लोग ठीक हो चुके हैं और 6833 लोगों की मौत हुई है. 39,722 मरीजों का इलाज इस समय चल रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story