भारत

CORONA INDIA: रोजाना कोरोना के मामलों में वृद्धि जारी, PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

jantaserishta.com
4 April 2021 11:14 AM IST
CORONA INDIA: रोजाना कोरोना के मामलों में वृद्धि जारी, PM मोदी ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
x

फाइल फोटो 

कोरोना के कहर के मद्देनजर, इसके संबंधित मुद्दों और टीकाकरण की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री अब एक उच्च-स्तरीय बैठक ले रहे हैं. बैठक में कैबिनेट सचिव, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य सचिव, डॉ विनोद पॉल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं


कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी बनी हुई है. देश में कोविड-19 के 93,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. वहीं 24 घंटे में 513 मौतें हुई हैं. कई राज्यों में नए मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में कल 49,000 से ज्यादा मामले सामने आए तो छत्तीसगढ़ में 5800 से ज्यादा नए मामले सामने आए. वहीं दिल्ली में भी 3500 से ज्यादा नए मामले सामने आए. इसके अलावा टीकाकारण की बात करें तो अभी तक वैक्सीन की 7,59,79,651 डोज लोगों को दी जा चुकी हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story