भारत

CORONA INDIA: भारत में कोरोना के 15,158 नए मामले, 2,11,033 है एक्टिव केस की संख्या, देखें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
16 Jan 2021 10:07 AM IST
CORONA INDIA: भारत में कोरोना के 15,158 नए मामले, 2,11,033 है एक्टिव केस की संख्या, देखें पूरा अपडेट
x

CORONA INDIA: नई दिल्ली: देश में आज से कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हो रहा है. हालांकि कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या पर अभी भी ब्रेक नहीं लगा है. देश में लगातार कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है. आज फिर से देश में हजारों की संख्या में नए कोरोना वायरस के मरीजों पुष्टि हुई है. आज 15 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज सामने आए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में 15158 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही देश में कोरोना मरीजों की संख्या 1,05,42,841 हो गई है. इसके अलावा 175 और लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है. वहीं देश में अब तक 1,52,093 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है.
इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में देश में 16977 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है. देश में अब तक 1,01,79715 कोरोना मरीजों का इलाज किया जा चुका है. वहीं देश में फिलहाल 2,11,033 एक्टिव कोरोना केस हैं. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 8,03,090 सैंपल टेस्ट किए गए हैं. वहीं अब तक देश में 18,57,65,491 कोरोना सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story