भारत

CORONA INDIA: देशभर में बीते 24 घंटे में मिले 9,309 नए कोरोना केस, इतने मरीजों की मौत

jantaserishta.com
12 Feb 2021 9:46 AM IST
CORONA INDIA: देशभर में बीते 24 घंटे में मिले 9,309 नए कोरोना केस, इतने मरीजों की मौत
x

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संकट अब भी बरकरार है. दो दिन बाद 10 हजार से कम कोरोना केस सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 9309 नए कोरोना केस सामने आए और 87 लोगों की जान चली गई है. बीते दिन 15,858 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. देश में टीकाकरण भी चल रहा है और अबतक 75 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है. बीते दिन 4.87 लाख लोगों को वैक्सीन लगी.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 8 लाख 80 हजार हो गए हैं. कुल एक लाख 55 हजार 447 लोगों को जान जा चुकी है. एक करोड़ पांच लाख 89 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं. देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1 लाख 35 हजार हो गई है, जिनका इलाज चल रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story