भारत

CORONA INDIA: देश में कोरोना के 9,121 नए मामले, 24 घंटे में 81 लोगों की मौत, जानिए अब तक कितनों को लगी वैक्सीन

jantaserishta.com
16 Feb 2021 9:43 AM IST
CORONA INDIA: देश में कोरोना के 9,121 नए मामले, 24 घंटे में 81 लोगों की मौत, जानिए अब तक कितनों को लगी वैक्सीन
x

Coronavirus India: देश में बीते दो हफ्तों से संक्रमण के रोजाना मामले 15 हजार से कम दर्ज हो रहे हैं. इसके अलावा करीब डेढ़ महीने से मौतों का आंकड़ा भी घटकर 200 से नीचे आ गया है. पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस महामारी के 9 हजार 121 नए मामले सामने आए हैं. वहीं कल 81 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में अबतक 87 लाख से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग चुकी है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य कर्मियों को दूसरा टीका लगना शुरू हो गया है. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के पॉजिटिव मामलों की संख्या एक करोड़ नौ लाख 25 हजार 710 पहुंच गई है. इनमें से एक लाख 55 हजार 813 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब एक लाख 36 हजार 872 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या एक करोड़ छह लाख 33 हजार 25 है. देश में अबतक कुल 87 लाख 20 हजार 822 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है.
बता दें कि देश में रिकवरी दर बढ़कर अब 97.31 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 1.43 फीसदी हो गई है. कुल 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पांच हजार से कम सक्रिय मामले हैं. वहीं, कुल सक्रिय मामलों में से 79.69 फीसदी पांच राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों से हैं. अकेले भारत के कुल सक्रिय मामलों में से संचयी रूप से (69.41 फीसदी) दो राज्यों केरल और महाराष्ट्र से हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story