भारत

CORONA INDIA: देश में कोरोना के 9,102 नए मामले, जाने मौतों का आंकड़ा, वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर होगा ये एक्शन

jantaserishta.com
26 Jan 2021 10:31 AM IST
CORONA INDIA: देश में कोरोना के 9,102 नए मामले, जाने मौतों का आंकड़ा, वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर होगा ये एक्शन
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस से (Coronavirus cases in India)अब तक 1 करोड़ 6 लाख 76 हजार 838 लोग संक्रमित हो चुके हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार 102 नए मरीज मिले. 3 जून के बाद पहली बार एक दिन में इतने कम केस मिले हैं. इस दौरान 15 हजार 901 लोग रिकवर हुए और 117 की मौत हो गई. वहीं, 16 मई 2020 के बाद पहली बार 24 घंटे में इतनी कम मौतें हुई हैं. इसका मतलब साफ है कि देश अब कोरोना से जंग जीत रहा है.

कोरोना से अब तक 1 करोड़ 3 लाख 45 हजार 985 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1 लाख 53 हजार 587 मरीजों की मौत हो चुकी है. फिलहाल 1 लाख 77 हजार 266 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है. अब तक 20 लाख 23 हजार 809 लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है.
भारत अब दुनिया के उन टॉप-15 संक्रमित देशों की सूची से बाहर हो गया है, जहां कोरोना के चलते हर दिन सबसे ज्यादा मौतें हो रहीं हैं. पिछले 12 दिनों से देश में 200 से कम मौतें हो रहीं हैं. अब इस मामले में भारत का स्थान दुनिया में 16 से 20 नंबर के बीच में रहता है.
केंद्र सरकार ने वैक्सीन को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती करने का फैसला लिया है. राज्य और केंद्र शासित राज्यों को पत्र लिखकर केंद्र सरकार ने कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 1860 (IPC) या फिर नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत कार्रवाई की जाए. इन दोनों कानूनों के तहत दोषियों पर जुर्माना लगाने और जेल भेजने का प्रावधान है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story