भारत

CORONA INDIA: भारत में कोरोना के 18,088 नए केस, 21,314 हुए ठीक, देखें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
6 Jan 2021 9:37 AM IST
CORONA INDIA: भारत में कोरोना के 18,088 नए केस, 21,314 हुए ठीक, देखें पूरा अपडेट
x

फाइल फोटो 

नई दिल्ली: देश में जानलेवा कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा आज डेढ़ लाख के पार पहुंच गया है. देश में पिछले 24 घंटों में 264 लोगों की मौत हुई है. वहीं कोरोना के 18 हजार 88 नए मामले सामने आए हैं. देश में अबतक इस महामारी की वजह से एक लाख 50 हजार 114 लोग दम तोड़ चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 21 हजार 314 लोग ठीक हुए हैं. जिसके बाद देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 99 लाख 97 हजार 272 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर दो लाख 27 हजार 546 हो गई है.
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 96.32 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है. महाराष्ट्र अब तक का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है. दैनिक नए मामलों में से 84 प्रतिशत 10 राज्यों केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से सामने आ रहे हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story