भारत

CORONA INDIA: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले, देश में बेकाबू हुआ वायरस

jantaserishta.com
10 Jan 2022 9:09 AM IST
CORONA INDIA: भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले, देश में बेकाबू हुआ वायरस
x

Corona New Cases Today: देश में कोरोना की तीसरी लहर के बीच इस रफ्तार बेकाबू है. कोरोना के पिछले 24 घंटे के दौरान 1 लाख 79 हजार 729 नए केस सामने आए हैं जबकि 146 लोगों की जान चली गई.

भारत में सबसे संक्रमित राज्यों की बात करें, तो महाराष्ट्र सबसे ऊपर है. यहां पिछले 24 घंटे में 44,388 केस सामने आए हैं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में 24,287 केस, दिल्ली में 22,751 , तमिलनाडु में 12,895 में, कर्नाटक में 12 हजार केस सामने आए हैं.
भारत में रविवार को मिले कुल केसों में 64.72% नए केस इन्हीं 5 राज्यों से मिले हैं. इसके अलावा महाराष्ट्र में अकेले 24.7% केस मिले हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 146 लोगों की मौत हुई है. अब तक कोरोना महामारी से भारत में 4,83,936 जान गंवा चुके हैं.
पिछले 24 घंटे की बात करें, तो सबसे ज्यादा मौतें केरल (44) में हुईं. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कोरोना से 18 लोगों की जान गई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story