भारत में कोरोना: लैंसेट की रिपोर्ट में बड़ा दावा, लहर पहली से ज्यादा संक्रामक, मगर...

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर के चलते संक्रमण की रफ्तार भले ही तेज हो गई हो, लेकिन मृत्यु दर (Death Rate) पिछली बार के मुकाबले कम है. 'लैंसेट कोविड-19 कमीशन इंडिया टास्क फोर्स' ने अपनी रिपोर्ट (Report) में यह बात कही है. रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी से अप्रैल तक प्रतिदिन 10,000 से 80,000 नए मामलों की वृद्धि 40 दिनों से भी कम समय में हुई. जबकि पिछले साल इस आंकड़े तक पहुंचने में 83 दिन लगे थे. इसके अलावा, पहली और दूसरी लहर में एक अंतर यह भी है कि सकारात्मक परीक्षण वाले कई मामले हल्के रोगसूचक हैं, जिसके परिणामस्वरूप अस्पताल में भर्ती और मृत्यु होने की दर अपेक्षाकृत कम है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





