भारत

भारत में कोरोना: एक दिन में 43,893 नए मामले और 508 मौतें, एक्टिव केस 6,10,803

jantaserishta.com
28 Oct 2020 9:50 AM IST
भारत में कोरोना: एक दिन में 43,893 नए मामले और 508 मौतें, एक्टिव केस 6,10,803
x

नई दिल्ली: देश में लगातार कोरोना का कहर जारी है, सरकार की ओर से भी लोगों से एतियात बरतने की अपील की जा रही है. इस बीच पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 43,893 नए मामले सामने आए हैं. वहीं,508 लोगों की मौत हो गई. मंगलवार को कोरोना के नए मामलों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. मंगलवार को करीब तीन महीने बाद 36469 मामले आए थे.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कोरोना के कुल मामले 79 लाख 90 हजार 323 हो गए हैं. इनमें से एक लाख 20 हजार 10 लोगों की मौत हो गई हैं. वहीं, 72 लाख 59 हजार 509 लोग ठीक हो चुके हैं. अभी 6 लाख 10 हजार 803 लोगों का इलाज चल रहा है.

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने आज बताया है कि देश में 27 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10 करोड़ 54 लाख 87 हजार 680 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 10 लाख 66 हजार 786 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

देश में कोरोना वायरस की मृत्यु दर लगातार घट रही है और रिकवरी रेट बढ़ रहा है. फिलहाल देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.5% है जबकि रिकवरी रेट 90.62% है. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि अब 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर एक फीसदी से भी कम है.

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,363 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,54,028 हो गई. राज्य में कोविड-19 से 115 और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 43,463 हो गई. इस महामारी से 7,836 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 14,78,496 हो गई हैं. राज्य में अभी 1,31,544 मरीजों का इलाज चल रहा हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story