भारत

Corona In India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.38 लाख केस

jantaserishta.com
18 Jan 2022 9:23 AM IST
Corona In India: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2.38 लाख केस
x

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस और ओमिक्रॉ़न के केस तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 2,38,018 नए मामले सामने आए. हालांकि, रविवार की तुलना में संख्या कम है. रविवार को देश में 2.71 लाख केस मिले थे. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि देश में एक्टिव केस बढ़कर 17 लाख हो गए हैं.

देश में पिछले 24 घंटे में 1,57,421 लोग ठीक हुए हैं. अब तक 3,53,94,882 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में रिकवरी रेट 94.09% हो गया है.
वहीं, देश में ओमिक्रॉन के केस बढ़कर 8,891 हो गए हैं. पिछले 24 घंटे में देश में ओमिक्रॉन के 8.31% केस बढ़े हैं. भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 14.43% हो गया है. वहीं. वीकली पॉजिटिविटी रेट 14.92% है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story