भारत

कोरोना का कहर: सूरत नगर निगम ने सभी कर्मचारियों की छुट्टी 30 अप्रैल तक कैंसल की

jantaserishta.com
2 April 2021 5:30 PM IST
कोरोना का कहर: सूरत नगर निगम ने सभी कर्मचारियों की छुट्टी 30 अप्रैल तक कैंसल की
x

Covid-19 Cases in India Updates: देश में कोरोना वायरस के मामले अब काफी तेजी से बढ़ रहे हैं. एक लंबे समय बाद और इस साल पहली बार नए मामले 81,000 से ज्यादा सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना वायरस से 469 मौतें हुई हैं. ये आंकड़ा भी इस साल पहली बार इतना ऊपर गया है. इसी के देखते हुए पुणे में कल यानी 3 अप्रैल से शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक 12 घंटे का नाइट कर्फ्यू रहेगा और 1 हफ्ते बाद स्थिति की समीक्षा की जाएगी. बार, होटल, रेस्टोरेंट सब बंद रहेंगे. वहीं आने वाले 100 दिनों में पुणे में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी को कोरोना वैक्सीन भी लगाई जाएगी. दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर चल रही है. हालांकि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा है कि लॉकडाउन पर विचार नहीं किया जा रहा है. कोरोना के संक्रमण को देखते हुए यूपी सरकार ने भी कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. पहले यह 4 अप्रैल तक ही था.

सूरत नगर निगम ने कोविड 19 से जुड़े सभी कर्मचारियों की छुट्टी 30 अप्रैल तक कैंसल कर दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story