इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोरोना का कहर, 15 यात्री मिले संक्रमित

इंदौर: बुधवार को इंदौर के अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 15 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बताया जा रहा है कि आज सुबह 110 यात्री एयर इंडिया विमान से इंदौर से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले थे, लेकिन इस बीच 15 यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई। मामले की सूचना तुरंत एयरपोर्ट प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने सभी यात्रियों को क्वारंटाइन कर दिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





